फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ चहलवा

Thu, 24 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चहलवा गांव में सन्नाटा पसरा है। इस सन्नाटे को रह-रहकर तोड़ रही है जवानों के बूटों की आवाज। यहां दो समुदायों के सामने आने से बिगड़ा माहौल देर रात तक सही नहीं हो सका। तहसील से लेकर जिला प्रशासन ने काफी मान मनोव्वल की लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा में होली के पर्व पर जुमे की नमाज होने के कारण अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने होलियारों व उनके डीजे को मस्जिद की ओर जाने से रोक दिया था।

इससे आहत लोगों ने बारा रवीउल अव्वल पर जुलूस गांव के बीच से न ले जाने की जिद करने लगे। बुधवार को बीच गांव स्थित काली मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में पहली बार नए मार्ग से डीजे के साथ ले जाए जा रहे जुलूस-ए-मोहम्मदी को ग्रामीणों ने रोक दिया। इसको लेकर ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

सूचना पर एसडीएम भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा, सीओ वीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक राम यतन वरुण दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने दोनों ही समुदायों के पांच-पांच लोगों को बैठा कर कई चक्र में समझौता कराया, इसके बावजूद दोनों पक्ष के लोग एक साथ सहमत नहीं हुए। इसके कारण जुलूस गांव के बाहर ही रुका रहा।

सूचना पर पहुंचे डीएम आर. विक्रम सिंह व एसपी जीएन त्रिपाठी ने भी लोगों को समझा बुझाकर जुलूस को आगे बढ़ाया लेकिन अचानक बात और बिगड़ गई, जुलूस फिर रोक दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें