रतनापुर (श्रावस्ती)। ठंड आने के साथ ही जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ने
लगीं हैं। हौसला बुलंद चोरों ने गुरुवार रात सोनवा थाने के बगल बैंक में
भी हाथ साफ कर दिया।
इसकी जानकारी शुक्रवार को बैंक के अफसरों व
कर्मचारियों को हुई। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का
खुलासा करने की मांग की है।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक सोनवा थाने के
चंद कदम की दूरी पर स्थित है। इसके पीछे का गेट तोड़कर गुरुवार रात बैंक
में चोर घुस आए। उन्होंने बैंक में लगी तिजोरी को काटने का प्रयास किया
लेकिन सफल नहीं हो पाए।
चोरों ने बैंक में रखे कंप्यूटर के तीन मॉनीटरों पर
हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह शाखा प्रबंधक केपी सिंह कार्यरत अधिकारी
अवधेश कुमार यादव के साथ बैंक पहुंचे तो तीनों मॉनीटर गायब थे।
अंदर जाकर
देखने पर दो कमरों का ताला सहित पीछे का गेट भी टूटा हुआ था। शाखा प्रबंधक
ने सोनवा पुलिस को तहरीर दी है।