फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बोरा नकल सामग्री पकड़ी

Thu, 17 Mar 2016 10:43 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकल पकड़ी - फोटो : cheating
विज्ञापन
खुटेहना में स्थित अशोक स्मारक महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा के दौरान गुरुवार सुबह डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से आए उड़ाका दल ने छापेमारी की। इस दौरान महाविद्यालय में लगभग तीन बोरी नकल सामग्री बरामद हुई है। हालांकि, महाविद्यालय के प्राचार्य इसे रुटीन चेकिंग बता रहे हैं।
विज्ञापन


पयागपुर विकासखंड अंतर्गत खुटेहना में श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्र के भाई के नाम से पंडित अशोक मिश्र स्मारक महाविद्यालय संचालित है। गुरुवार सुबह महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षा शुरू हुई।

पर्चा, कांपी बाटा गया था। छात्र प्रश्नपत्र के प्रश्नों को समझ रहे थे। इसी दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का उड़ाका दल महाविद्यालय में आ धमका। अचानक उड़ाका दल को देखकर महाविद्यालय के कुछ कर्मियों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक टीम के कुछ सदस्य परीक्षा कक्ष तक पहुंच चुके थे। इस दौरान अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कक्षों में परीक्षा दे रहे छात्रों ने अपने पास मौजूद नकल सामग्री फेंकना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग तीन बोरी नकल सामग्री उड़ाका दल ने इकट्ठा की। कई छात्रों की कॉपियां भी छीनी गईं। उड़ाका दल ने परीक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जतायी। नकल सामग्री को महाविद्यालय में सील करने के बाद उसे लेकर टीम वापस फैजाबाद लौट गई।

इससे महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इस मामले में महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी ने स्वीकार किया कि विश्वविद्यालय का उड़ाका दल सुबह परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही आ गया था। उस समय महाविद्यालय का आंतरिक सचल दस्ता परीक्षा कक्षों में छात्रों की तलाशी ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें