फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जेठ ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 19 Sep 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। दो सगे भाइयों ने संपत्ति के लालच में चचेरे भाई की विधवा पर शादी का दबाव बनाया। बहू के इन्कार करने पर दोनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


रिसिया के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के पति की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इसके अलावा पुश्तैनी मकान और 15 बीघा खेत है। पति की मौत के बाद उसके चचेरे जेठ की नजर महिला की संपत्ति पर है।

चचेरे जेठ मुंशरिफ और रंगई अरसे से विधवा महिला पर किसी एक के साथ निकाह करने का दबाव बना रहे थे लेकिन महिला दूसरी शादी करने को तैयार नहीं थी।

महिला का कहना है कि शुक्रवार को उसके दोनों चचेरे जेठ घर पर आ धमके और रेप का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उसके शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े तब जान बच सकी।
विज्ञापन


पीड़िता ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर मुंशरिफ और रंगई को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें