फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के अपहरण का प्रयास

Thu, 04 Feb 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाने के लिए बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने खैरा के बीडीसी सदस्य सच्चिदानंद सिंह के अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन


भाई ने बचाने की कोशिश की तो अपहर्ताओं ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा। लेकिन, जब गांव के लोग दौड़ पड़े तो बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। बीडीसी के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकदिलपुर खैरा निवासी सच्चिदानंद सिंह पुत्र हरेश चंद्र सिंह वार्ड 68 से बीडीसी सदस्य हैं।

हरेश चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम पतीराम, विनोद कुमार, गुड्डू, प्रमोद, जीतेंद्र व अज्ञात 12 लोग असलहों से लैस होकर कार से घर आए और एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


फिर सच्चिदानंद को साथ चलने को कहा। उसने साथ चलने से इंकार किया तो जबरन खींचकर कार में बैठाने लगे। बेटे के शोर मचाने पर छोटा बेटा ब्रह्मानंद दौड़ा तो दोनों को हमलावरों ने पीटना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश पूरे परिवार को गांव से उजाड़ने की धमकी देते हुए भाग निकले।

इस मामले में बौंडी एसओ ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीडीसी के बयान दर्ज किए गए हैं। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें