फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी की आशंका में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 13 Aug 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। पुलिस की मुखबिरी किए जाने की आशंका को लेकर गुरुवार को एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस जांच शुरू कर रही है।

खैरीघाट के ग्राम शेखनपुरवा बौंडी निवासी हंसराज (30) गुरुवार को अपने साथी गांव निवासी राजितराम के साथ साइकिल से खाद लेने बेहड़ा बाजार गया था।

लौटते समय रास्ते में लोधपुरवा गांव निवासी पन्नेलाल, ननका, परिक्रमा और विशुननाथ ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। राजितराम के विरोध करने पर विपक्षियों ने उस पर असलहा तानकर रोक दिया। सूचना पर एसआई महेंद्र सिंह व प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। राजितराम के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


एसओ कपिलमुनि सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व लोधपुरवा गांव में पुलिस व आबकारी टीम ने छापेमारी की थी, जिसमें काफी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


इसमें मुखबिरी किए जाने की आशंका हंसराज पर जताई गई थी। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें