फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य के भाई पर हमला, छीनी चेन

Wed, 04 Nov 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत सदस्य के भाई मंगलवार रात सिद्धनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देर रात कार से घर लौट रहे थे। तभी छोटी बाजार में बाइक सवार युवकों ने कार रुकवा कर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में पंचायत सदस्य के भाई लहूलुहान हुए हैं। हमलावर युवक सोने की चेन भी छीन ले गए। इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है।

कोतवाली देहात अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र के हुजूरपुर रोड निवासी रामेंद्र प्रताप सिंह के भाई अमरेंद्र प्रताप सिंह दो दिन पूर्व जिला पंचायत वार्ड संख्या 51 से सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन


इसी खुशी में मंगलवार देर शाम को रामेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों संग सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। पूजा करने के बाद लौटने में देर हो गई।

देर रात वह कोतवाली नगर अंतर्गत छोटी बाजार तिराहे पर पहुंचे तभी अचानक पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने कार रुकवा ली। कार के रुकते ही सभी ने हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विरोध करने पर रामेंद्र को भी मारापीटा। सोने की चेन छीन ली। हमले में वह घायल हुए हैं। इस मामले मेंरामेंद्र ने चिक्कीपुरा निवासी शेरे आलम, राजा और अनवर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें