फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मुर्ति के साथ शातिर गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इकौना के रमवापुर चौकी अंतर्गत बगही में सात जनवरी की रात चोरों ने मंदिर से अष्टधातु के बने रामदरबार मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया था। रविवार को इसका खुलासा करते हुए इकौना पुलिस ने चोरी की तीन मूर्ति के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सुचना पर मिली है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बगही से सात जनवरी की रात एक मंदिर का दरवाजा तोड़ चोर उसमें रखे सीता, राम, लक्ष्मण व हनुमान की अष्टधातु की मुर्ति चोरी कर ले गए थे। चारी का मामला मंदिर के पुजारी पंकज पुत्र विद्याधर पाठक ने इकौना थाने में दर्ज कराया गया था।

मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने इकौना थाना प्रभारी सहित श्रावस्ती चौकी प्रभारी को लगाया था। एसपी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस मुखबिरों का सहारा ले रही थी। रविवार शाम प्रभारी निरीक्षक इकौना हरि सिंह, श्रावस्ती चौकी प्रभारी राजमन यादव, एचसीपी शिव कुमार शर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति  महामाया राजकीय महाविद्यालय इकौना के पास खड़ा है। जिसके बैग में कोई मूर्ति जैसा सामान मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सीता, राम व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई।

जिसका वजन नौ किलोग्राम था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिनगा नगर निवासी राजू सोनी पुत्र रामगोपाल सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना हरि सिंह बताते हैं कि हनुमान जी की मुर्ति व गिरफ्तार आरोपी के कुछ अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें