फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर जाम लड़ा रहे थे सिपाही, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाहियों का शराब पीते वीडियो वायरल होने पर गाज
विज्ञापन

रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बाजार में स्टेशन रोड पर सोमवार रात में एक दुर्गा पूजा समिति की ओर से लकी ड्रा का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इसकी सुरक्षा में जिन सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी वह मंच पर बैठकर जाम लड़ाते नजर आए।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमा सकते में आया। आननफानन में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि एक सिपाही के मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत रुपईडीहा बाजार में स्टेशन रोड पर दुर्गापूजा निषादनगर समिति की ओर से रात में परंपरा के तहत लकी ड्रा का आयोजन हुआ। इसमें भारी भीड़ जुटती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन था।

ऐसे में समिति के पदाधिकारियों ने सुरक्षा की मांग की। जिसके चलते थाने के सिपाही हरदंगी यादव व सुनील गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा यूपी-100 के सिपाही दिव्यनाथ यादव भी भ्रमण पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

जब नृत्यांगनाओं के डांस चल रहा था। उसी समय मंच के पास लगे एक मेडिकल स्टोर के बोर्ड की आंड़ में बैठ कर सिपाही हरदंगी यादव व सुनील ड्रिंक करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। देर रात वीडियो वायरल हुआ तो मामला एसपी ग्रामीण के संज्ञान में पहुंचा।

पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। एसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिपाही हरदंगी और सुनील को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं यूपी-100 के सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व कैसरगंज में स्टेज पर डांस करता नजर आया था सिपाही
महकमे में कुछ पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी की धमक दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी दो दिन पहले कैसरगंज क्षेत्र में एक सिपाही स्टेज पर नृत्यांगना के साथ ठुमके लगाते हुए नोटों की बरसात कर रहा था। यह मामला अभी थमा भी नहीं था कि रुपईडीहा में सिपाहियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया फिर सामने आया है। इस मामले में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें