फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री ने खायी एक्सपायरी दवाएं, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्री ने किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन

कम नंबर आने पर स्नातक छात्रा ने खाईं एक्सपायरी दवाएं
हालत बिगड़ती देख पिता ने भी खा ली दवा, दोनों गंभीर
पयागपुर (बहराइच)। कोट बाजार निवासी एक छात्रा ने स्नातक में कम नंबर आने पर घर में रखी एक्सपायरी डेट की दवाएं खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बेटी की हालत बिगड़ते देख पिता ने भी वही दवाएं खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत कोट बाजार निवासी पूरन जायसवाल किराना व्यवसायी हैं। उनकी पुत्री निधि जायसवाल (19) स्नातक की छात्रा है हाल ही में स्नातक तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित हुआ। कम नंबर आने के चलते निधि कई दिनों से गुमसुम थी। शनिवार देर रात को उसने आत्महत्या करने के इरादे से घर में रखी एक्सपायरी डेट की दवाएं खा ली। जब हालत बिगड़ने लगी तब पिता को जानकारी हुई। उसने बेटी की तकलीफ देखी तो स्वयं भी बची हुई दवाओं को खा लिया। पिता-पुत्री की हालत बिगड़ने पर पड़ोसी उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद अब पिता-पुत्री की हालत स्थिर है। व्यवसायी पूरन जायसवाल ने बताया कि पत्नी की दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। बेटी ही सहारा है। जब उसने एक्सपायरी डेट की दवाएं काफी मात्रा में खाकर आत्महत्या की कोशिश की तो सोचा कि मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा, इसी के चलते दवा खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें