फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। पकरा नेवादा गांव निवासी एक युवक रात में मवेशियों को चरागाह से लाने के लिए घर से निकला था। वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव से बाहर मिला। इस मामले में पत्नी ने दो लोगों को नामजद करते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला पोल्ट्री फार्म के विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत पकरा नेवादा तेलियनपुरवा गांव निवासी मोहम्मद अनीस (35) ने कुछ दिनों पूर्व पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय शुरू किया था। व्यवसाय जब चल निकला तो गांव निवासी नवल अवस्थी व नंदू यादव समेत आधा दर्जन लोग उससे हफ्ता वसूली करने लगे। अनीस के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हुई। अनीस की पत्नी करीमुन्निशा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि विवाद के चलते पति ने दो साल पूर्व पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय बंद कर दिया। लेकिन दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसके चलते कई बार विपक्षियों ने पति को जानमाल की धमकी दी। गांव के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पत्नी का कहना है कि शनिवार को पति अनीस खेत की सिंचाई कर शाम को घर लौटा। इसके बाद चरागाह में गए मवेशियों को लाने के लिए घर से निकले, लेकिन वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। गले पर चोटों के निशान थे। इससे लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें