फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से जेल वार्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कारागार में निरुद्ध बीमार बंदी की सुरक्षा में जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहा जेल वार्डर जब पानी लाने जा रहा था। तभी बौद्ध परिपथ पार करते समय उसे तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वार्डर को रात में ही लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं जेल के कर्मचारियों ने शोकसभा कर वार्डर के परिवार को सहायता के लिए अपना एक दिन का वेतन दान किया।
विज्ञापन

जिला कारागार के जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बीमार बंदी रंाजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए जेल वार्डर शिवाधार पटेल पुत्र भुल्लर प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई थी। शिवाधार मूलरूप से इलाहाबाद के नयेपुरवा वाली गांव के निवासी हैं। ड्यूटी के दौरान उनके साथ वार्डर मनीष सिंह भी तैनात थे। दोपहर में प्यास लगने पर जब शिवाधार पानी लेने के लिए अस्पताल से बाहर निकलने के लिए बौद्ध परिपथ पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार भोर में 4:30 बजे शिवाधार ने दम तोड़ दिया। यह सूचना जब जेल पहुंची तो जेलकर्मी शोकाकुल हो उठे। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए कारागार कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। कारागार अधीक्षक ललित मोहन ने बताया कि उप जेलर वीरेंद्र वर्मा को लखनऊ भेजकर पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं घटना के मामले में कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें