फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालगंजरोड पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, ट्रेनों का संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन का इंजन बदलकर नेपालगंज भेजने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान पैडमैन ने दूसरी लाइन पर ट्रैक चेंज कर दिया। इससे इंजन उखड़ी पटरी के ट्रैक पर चला गया। इससे ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इससे करीब आठ ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पैडमैन की गलती सामने आ रही है। वहीं बुधवार दोपहर बाद क्रेन से इंजन हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु तरीके से शुरू हो सका। यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बहराइच रेलवे स्टेशन से मंगलवार रात को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन रवाना की जानी थी। रात 8:45 बजे ट्रेन पेालगंज के लिए रवाना होती है। ट्रेन संख्या 52265 प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई थी। इंजन को शंटिंग कर ट्रेन ले जाने की तैयारी थी। शंटिंग के लिए पैडमैन ट्रेन के इंजन चालक को गाइड कर रहा था। उसने तीन नंबर की जगह पर चार नंबर की लाइन पर ट्रैक लाइन क्लीयर कर दी। जबकि यह ट्रैक आमान परिवर्तन के कारण पूर्वी छोर पर दस मीटर के बाद उखाड़ दिया गया था। चालक इंजन लेकर जा रहा था। पटरी उखड़ी होने से इंजन नीचे उतर गया। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेल अधिकारी पूरी रात लगे रहे।

जांच शुरू
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद जांच कराई जा रही है। डीसीएम अनिल प्रधान पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद लाइन हुई क्लीयर
बहराइच रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से इंजन उतरने के कारण रात को चलने वाली गोकुल एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें प्रभावित रहीं। किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। स्टेशन अधीक्षक एमएम प्रसाद ने बताया कि सुबह रिसिया रेलवे स्टेशन पर पौने बजे के करीब मैलानी से चलकर ट्रेन पहुंची थी। जो दोपहर 12 बजे के करीब क्रेन से इंजन को हटाकर लाइन क्लीयर होने पर बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें