फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मां, बेटे और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर कस्बे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां, बेटा और बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी केसरुनिशा (40) पत्नी अजहर हुसैन अपने बेटी रुखसार (17) व पुत्र शादाब हुसैन (19) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में ग्राम सौगहना गए थे।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। शादाब बाइक चला रहा था। बाइक सवार जब लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर कस्बे के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें