फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका में मारपीट, स्कूल में रही अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय नीलकोठी में बुधवार की दोपहर में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों शिक्षिकाएं एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रही हैं। मामले में बीईओ ने संकुल प्रभारी को जांच सौंपी है। वहीं बीएसए ने भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विकास खंड बलहा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नीलकोठी में प्रधानाध्यापिका के पद पर बिब्बो बेगम और सहायक अध्यापिका के पद पर गुंजा देवी की तैनाती है। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि उन्हें बुधवार की सुबह विभागीय मीटिंग में जाना था। इसके लिए सहायक शिक्षिका को चार्ज देने लगी। वहीं शिक्षिका ने चार्ज लेने से इन्कार किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि सहायक शिक्षिका ने हमला कर मारापीटा। उधर सहायक शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापिका अक्सर स्कूल में हस्ताक्षर बनाकर गायब हो जाती हैं। बुधवार की सुबह वह हस्ताक्षर बनाकर जब जाने लगीं तो इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापिका ने पीट दिया। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवती ने भी मारापीटा। गौरतलब हो कि सहायक शिक्षिका इटावा जिले की मूल निवासी है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हमला कर पीटने का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद्र मौर्या ने कहा कि शिक्षिकाओं में विवाद की सूचना मिली है। संकुल प्रभारी मुस्तफा को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें