खैरीघाट (बहराइच)। बेहड़ा कस्बे में एक होटल की छत पर टहलते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना उपकेंद्र पर दी गई है। लेकिन कोई भी पावर कॉर्पोरेशन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत बौंडी शिवपुर निवासी पंकज (30) पुत्र संतराम गांव से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेहड़ा में होटल पर काम करता था। गुरुवार सुबह वह होटल की छत पर पहुंचकर जब टहल रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में उसका गला फंस गया। चपेट में आकर मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। होटल मालिक सोनू तिवारी व आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उपकेंद्र बेहड़ा को सूचना दी गई। लेकिन कोई भी बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय विद्युत सहायक अभियंता का भी फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।