फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मुनीम से 60 हजार लूटे

Fri, 09 Sep 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला क्षेत्र में सक्रिय बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार देर शाम बेकरी व्यापारी के मुनीम से 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय मुनीम गिलौला बाजार से वसूली कर लौट रहा था। घटना तिलकपुर मोड़ के पास हुई। मुनीम ने गिलौला थाने में घटना की तहरीर दी गई। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


बहराइच जनपद में रिसिया निवासी राजेन्द्र यादव बेकरी का व्यवसाय करता है। गुरुवार को उसका मुनीम सूरज प्रसाद पिकअप वाहन से सामान की सप्लाई करने गिलौला बाजार गया था। रात करीब साढे़ आठ बजे मुनीम पैसे का कलेक्शन कर वापस लौट रहा था।

रास्ते में तिलकपुर मोड़ के पास काली मंदिर के निकट बाइक पर सवार बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक करके रोक लिया। सूरज प्रसाद जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


धमकाकर उससे बैग छीन लिया जिसमें कलेक्शन के करीब 60 हजार रुपये रखे थे। रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद सूरज प्रसाद ने घटना की सूचना गिलौला पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें