फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततेहरा हिंसा में 34 गिरफ्तार, आईजी ने किया निरीणण

Fri, 14 Oct 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान गुरुवार शाम हुए पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी केस में पुलिस ने 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आग की चपेट में मरी बालिका के पिता की तरफ से पुलिस ने 58 नामजद व 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बीच शुक्रवार सुबह आईजी जोन गोरखपुर ने डीआईजी के साथ गांव पहुंच हालात का जायजा लिया। कहा कि उपद्रवियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र में ततेहरा ग्राम पंचायत के गुम्माखांपुरवा में गुरुवार शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी से बिगड़े हालात संभालने में पांच थानों की पुलिस व पीएसी को घंटों लग गए। गुरुवार रात डीआईजी जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया तो शुक्रवार सुबह आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

आईजी ने बताया कि उपद्रव और आगजनी के दौरान जलकर मरी सोनी (6) के पिता अशफाक की तहरीर पर 58 नामजद व 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 34 नामजद आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आईजी ने कहा कि चिन्हित उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि उपद्रव के दौरान ततेहरा मेड़ीलालपुरवा निवासी इसराइल, अतीक, लतीफ, नियाज, अब्बास, अंबर, साबित, बसंत खां, सालिक, छोटू के मकान जले हैं। गुम्माखांपुरवा निवासी रज्जन, छोटू, बड़कऊ, झुर्रा, अंसार, भूरा, सलीम, निजामुद्दीन, खैरा, जहरुद्दीन, फिरोज खां, जमील आदि के मकान आग की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें