फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा, दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग से हादसे में दंपती की मौत
विज्ञापन



बहराइच। बाइक पर ट्रिपलिंग कर धरसवां से इकौना जा रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। तीनों मूलत: हरदोई जिले के निवासी हैं।


हरदोई जिले के गुलहरिया बड़यावां गांव निवासी जसवंत (28) पुत्र रमेश अपनी पत्नी रागिनी (24) तथा शबनम (20) पत्नी राहुल के साथ कोतवाली देहात के धरसवां गांव में रहते थे।
विज्ञापन



ये तीनों पेशे से डांसर थे। मंगलवार को तीनों बाइक पर सवार होकर इकौना जा रहे थे। कोतवाली देहात के सिटकहना गांव के पास इकौना मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जसवंत की बाइक को रौंद दिया।


हादसे में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी रागिनी तथा शबनम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान रागिनी की भी मौत हो गई। जबकि शबनम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें