फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तिलखावां बभनियावां गांव में दस दिन पूर्व हुए आठ साल के बच्चे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े और बांस का डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम तिलखावां बभनियावां निवासी बैजनाथ चौरसिया के आठ साल के पुत्र अखिलेश की छह दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को पुआल में छिपाकर रख दिया गया था। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने घटना स्थल का दौरा कर खुलासे के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने घटना की जांच करते हुए गांव निवासी टिम्मल उर्फ बैजनाथ गुप्ता पुत्र रामसमुझ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके परिवार के लोगों के साथ चौरसिया के परिवार ने अभद्र व्यवहार किया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अखिलेश की हत्या कर दी। एसपी ने घटना का खुलासा किए जाने पर पांच हजार रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें