फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में आए बारहसिंघा को कुतों ने नोंचकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहसिंगा को कुत्तों ने नोंचकर किया घायल
विज्ञापन



बहराइच। पानी की तलाश में एक बारहसिंगा शुक्रवार सुबह जंगल से भटककर धनसरी गांव पहुंच गया। बारहसिंगा के गांव में पहुंचते ही कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोंचकर घायल कर दिया।


इससे सहमा बारहसिंगा जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


गर्मी की आहट के साथ ही जंगली जीव पानी की तलाश में आबादी की ओर भटकने लगे हैं। बहराइच वन प्रभाग के जरवल विकासखंड अंतर्गत धनसरी गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बारहसिंगा आ गया। बारहसिंगा को गांव में देख आसपास के कुत्ते एकत्र हो गए और उसे नोंचकर घायल कर दिया।
विज्ञापन



बारहसिंगा जान बचाने के लिए गांव के पास स्थित तालाब में कूद गया। जानकारी पाकर कुछ लोग वहां पहुंचे और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बारहसिंगा को तालाब से निकालकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन



वहां डॉ. राजीव सक्सेना की देखरेख में बारहसिंगा का इलाज शुरू हुआ। डॉ. राजीव बताया कि बारहसिंगा नर है और कुत्तों ने उसे नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें