फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा में बंद कराए 19 बूचड़खाने

Thu, 23 Mar 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध तरीके से संचालित 19 बूचड़खानों को बंद करा दिया गया। वहीं गांधी पार्क से अलग लग रही मछली मंडी और बहराइच रोड पर खुलेआम मीट बेचने वालों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सीओ नानपारा अजय भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक आलोक राव की अगुवाई में अभियान चलाया गया। यहां पर पुरानी ईदगाह के निकट करीब 40 दुकानें संचालित थी। जहां पर भैंसे का मांस बेचा जाता था। यहां पर 21 लाइसेंस ही नगर पालिका ने जारी कर रखे हैं।

जबकि 40 दुकानों पर मांस काटा जा रहा था। सीओ ने अवैध तरीके से चल रही दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। वहीं गांधी पार्क में नगर पालिका ने पानी टंकी के निकट मछली मंडी का लाइसेंस जारी कर रखा है। जबकि दूसरी जगह पर मंडी चल रही थी।
विज्ञापन


इस पर सीओ ने उसे तत्काल ईओ नगर पालिका से वार्ता कर हटवाए जाने का निर्देश दिया। बहराइच रोड पर खुलेआम काटे जा रहे मीट की दुकानों के संचालकों को भी तत्काल काम बंद करने का निर्देश दिया गया। सीओ ने बताया कि जल्द ही पशु चिकित्सा व नपा अधिकारी वैध लाइसेंसों की जांच का अभियान भी चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें