फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी की कटान में 4 मकान व 35 बीघा खेत समाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर महसी में बुधवार को खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। वहीं एल्गिन ब्रिज पर भी घाघरा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों में हड़कंप मचा हुआ है। नदी की कटान में चार मकान व 35 बीघा खेत समाहित हो गए हैं। ग्रामीण पलायन को मजबूर हो चुके हैं। कटान की सूचना मिलने के बाद महसी के एसडीएम ने गांवों का दौरा किया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को नेपाल में हुई बरसात के बाद घाघरा में छोड़े गए पानी के चलते घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। महसी के घूरदेवी स्थित स्पर नंबर एक पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। जल आयोग के मापक बहोरीलाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 112.110 सेंटीमीटर हो गया है। वहीं एल्गिन ब्रिज पर भी घाघरा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। जिससे नदी के आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें