फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवलरोड स्टेशन से किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर जिले के थाना हाटा अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी और उसकी मां का अपहरण सात दिन पूर्व बदमाशों ने किया था। दोनों को बस्ती ले जाकर सात दिनों तक अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


मंगलवार रात में दोनों को जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। सुबह गोरखपुर घर जाने के लिए महिला टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म पर बैठी थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुन: किशोरी का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। गोरखपुर जिले के थाना हाटा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला व उसकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण जीप सवार लोगों ने सात दिन पूर्व किया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को बस्ती जिले में ले जाकर उसकी बेटी से अश्लील हकरत की। पुलिस के पकड़े जाने के भय से सभी ने बहराइच के जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात मां-बेटी को छोड़ दिया। महिला ने घर जाने के लिए टिकट लिया।

इसके बाद जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पुत्री के साथ बैठ थी। तभी दो बाइक सवार छह लोग आ धमके। सभी ने महिला के सामने से ही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।

महिला के शोर मचाने पर स्टेशन पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। इसी दौरान एक बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गया। महिला ने सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बाइक को बरामद किया है।

थानाध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बाइक संख्या यूपी 41 वी 0494 बरामद हुई है। लेकिन मामला रेलवे पुलिस का है। ऐसे में रेलवे पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें