फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने दिया वारदात को अंजाम
पति व सास पर दहेज हत्या के केस दर्ज, नकौहवा गांव का मामला
उर्रा (बहराइच)। नकौहवा गांव निवासी एक विवाहिता की उसके पति ने गुरुवार की रात दहेज में बाइक न मिलने पर पहले पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी पुष्पा यादव (19) पुत्री स्व. प्रकाश यादव का विवाह मार्च 2016 में नकौहवा गांव निवासी जगमोहन यादव के साथ हुआ था। विवाह में हैसियत के मुताबिक परिवारीजनों ने दहेज दिया था। लेकिन पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। लड़की के चाचा सत्रोहन यादव ने पिता के न होने की बात कहते हुए बाद में बाइक देने की बात कही। इस पर दामाद ने कहा कि उसके भाई मोहन यादव को विवाह में बाइक मिली है, उसे भी मोटरसाइकिल मिले। चाचा के समझाने पर दामाद मान गया। लेकिन एक हफ्ते से वह पुन: बाइक की मांग करने लगा। बाइक की डिमांड को लेकर उसने गुरुवार की रात पत्नी से विवाद किया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुष्पा की गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने मौत की सूचना मायके गंगापुर निवासी चाचा सत्रोहन यादव को दी। इस पर वह सुबह गांव पहुंचे। यहां पर विवाहिता मृत मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को दी गई। प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ नकौहवा गांव पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि चाचा की तहरीर पर पति जगमोहन व सास कृष्णावती के खिलाफ दहेेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
बेसहारा हो गई दो माह की बच्ची
नकौहवा गांव निवासी पुष्पा ने दो माह पूर्व बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन पुष्पा की मौत के बाद से पति व सास फरार हैं। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे में दोनों की गिरफ्तारी के बाद दो माह की मासूम बेसहारा हो जाएगी। मायके के लोगों पर ही जिंदगी निर्भर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें