फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। एक छात्रा बीते शनिवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता न लगने पर पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बीते शनिवार को वह प्रतिदिन की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


इस पर पिता ने खोजबीन शुरू की। लेकिन किशोरी का पता न लगने पर गुरुवार को थाने में छात्रा को अगवा करने का केस दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक अटलबिहारी ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें