नोमेंस लैंड पर एसएसबी और वन विभाग की टीम ने दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 15 लाख रुपये की नेपाली जड़ी बूटी बरामद हुई। दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा स्थित नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 30/5 व 30/6 के बीच एसएसबी की सातवीं बटालियन व वन विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए जड़ी बूटी की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 230 ग्राम नेपाल उत्पादित यारसा गुंबा यौन वर्द्धक जड़ी बूटी, जिसकी कीमत 14.30 लाख रुपये और 450 ग्राम शिलाजीत, कीमत लगभग बीस हजार रुपये बरामद की गई।
मौके से हर्ष कांजी पुत्र दाने बहादुर व लोक बहादुर पुत्र वीरू ग्राम हियाखोला जिला जुमला नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।