फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फायर मैन व तीन होमगार्ड घायल

Sun, 24 Jan 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने के दयालापुर गांव के पास रविवार सुबह फायर ब्रिगेड की एक जीप तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जीप पर मौजूद चार फायरमैन व तीन होमगार्ड घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उन्हें जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसपी ने घायलों से मुलाकात उनसे दुर्घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



जगदीशपुर फायर स्टेशन की सरकारी जीप से रविवार सुबह फायरमैन अमृतलाल, aअविनाश यादव, विवेकानंद पांडेय व विनोद कुमार होमगार्ड मेराज अहमद, हरिशंकर गुप्ता और घनश्याम ओझा के साथ अमेठी स्थित पुलिस लाइंस में आयोजित परेड रिहर्सल में शामिल होने जा रहे थे। जीप सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय थाने के जगदीशपुर-ढकवा मार्ग स्थित दयालापुर गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं उस पर सवार सभी पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जगदीशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद एसपी हीरालाल ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और एसओ गौरीगंज अरविंद त्रिपाठी को सभी का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक व जीप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें