फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से बुआ-भतीजे की मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर मंगलवार की शाम नरहरपुर क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती व उसके भतीजे की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जमा हो गई। एक परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुबेरशाह पट्टी गांव निवासी शोभनाथ यादव की दुकान नरहरपुर कस्बे में है जबकि उनका घर रेल ट्रैक के दूसरी तरफ गांव में है।

मंगलवार को उनके घर के रुचि (18) पुत्री प्रेमनाथ यादव व अर्पित (5) पुत्र अशोक यादव दुकान जाने के लिए निकले थे। शाम करीब पौने छह बजे वे नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पार कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से रुचि व अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शरीर के शरीर क्षत-विक्षत होकर रेल ट्रैक पर बिखर गए।

मालगाड़ी के गुजरने के बाद अगल-बगल के लोगों ने शव पड़ा देखा तो सन्न ररह गए। रेल ट्रैक पर हुई दुर्घटना की सूचना पर शोभनाथ के परिवार के लोग भी मौके पर जा पहुंचे।

परिवारीजनों ने शव को ट्रैक के किनारे किया। बाद में दोनों शव लेकर घर चले गए। हादसे की सूचना नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन महेश प्रजापति ने महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन को दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर परितेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मौत की जानकारी मिली है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।

इसलिए पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मृतका रुचि रिश्ते में अर्पित की बुआ लगती है। दोनों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें