फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी लेकर उस पार जा रहा ग्रामीण घाघरा में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मवेशियों को घाघरा के उस पार स्थित चरागाह ले जाते समय शुक्रवार को दोपहर में एक ग्रामीण नदी की धारा में बह गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और लेखपालों की टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला। लेकिन ग्रामीण का पता नहीं लग सका। परिवारीजन बिलख रहे हैं।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत मुरौवा धोबिनपुरवा निवासी खेलावन (65) प्रतिदिन मवेशियों को घास चराने के लिए घाघरा के उस पार ले जाते थे। उसी के तहत शुक्रवार दोपहर में वह अपनी गाय और भैंसों को नदी में उतारकर उनकी पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। तभी तेज धारा में बह गए। चीख पुकार सुनकर तट पर मौजूद लोग दौड़े। लेकिन खेलावन को बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर लेखपाल पुंडरीक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ देर बाद तहसीलदार राजेश मिश्रा व अन्य अधिकारी भी आ गए। देर शाम तक नदी को खंगाला गया, लेकिन ग्रामीण का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें