फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नहीं मिली नौकरी तो घर लौटकर युवक ने खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोलखिनपुरवा चौकसाहार गांव निवासी एक युवक की गृहस्थी का सामान बाढ़ में बर्बाद हो गया था। इसके चलते युवक ने उधार लेकर काम चलाया फिर नौकरी करने के लिए 15 दिन पूर्व पंजाब के जालंधर शहर गया। लेकिन वहां काम नहीं मिला तो घर लौट आया परेशान युवक ने रात में जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत सोलखिनपुरवा चौकसाहार गांव सरयू नदी के कछार में बसा हुआ है। इस बार आयी बाढ़ में गांव के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बाढ़ के दौरान गांव निवासी जुगुल किशोर (28) पुत्र रामलाल की गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह बर्बाद हो गया। खेती भी नदी में कट गई। ऐसे में बाढ़ के बाद से उसने किसी तरह हितमित्रों से उधार लेकर काम चलाया। लेकिन अब उसे काफी दिक्कतें हो रही हैं। कोई उधार देने को भी तैयार नहीं था। इस पर 15 दिन पूर्व जुगुल किशोर नौकरी की तलाश में पंजाब के जालंधर शहर चला गया। वहां पर वह 13 दिन रहा। निजी कंपनी और लोगों के घर पर दस्तक देकर नौकरी मांगा। लेकिन कहीं भी नौकरी का जुगाड़ नहीं लग सका। इस पर निराश जुगुलकिशोर दो दिन पूर्व घर लौट आया। वह गुमशुम रहता था। पिता रामलाल ने बताया कि पंजाब से बिना नौकरी के लौटने पर उसे काफी समझाया बुझाया, लेकिन उसकी चिंता बनी रहती थी। गुरुवार रात जब परिवार के लोग सो गए तो जुगुलकिशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों को पता तब चला, जब उसकी हालत काफी बिगड़ गई। आननफानन उसे चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें