फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पथराव, नौ घायल, 23 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महाराजगंज बाजार में दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच स्कूलों की पढ़ाई को लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद कहा सुनी हुई। इस मामले को लेकर बच्चों परिवारीजन और समर्थक आमने सामने आ गए। जमकर संघर्ष र्हुआ। ईंट-पत्थर चले। दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज जोतचांदपारा निवासी मोहम्मद फरीद और मैनुन्निसा फातिमा मांटेसरी स्कूल के छात्र हैं। जबकि सानू और आलम माइना ग्लोरी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के छात्र हैं। दोपहर बाद स्कूल में छुट्टी होने पर दोनों स्कूलों के छात्र घर जा रहे थे तभी स्कूल में उर्दू की पढ़ाई को लेकर मैनुन्निसा और सानू तथा आलम में कहासुनी हुई। मोहम्मद अहमद के विरोध करनेपर बच्चों ने आपस में मारपीट की। यह सूचना जब दोनों के परिवारीजनोें को हुई तो आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान लाठियां चटकीं। जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। उन्होंने कस्बे के लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों के संघर्ष पर काबू पाया। हालांकि मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग चोटहिल हुए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे थे इसके चलते एक पक्ष के छोटकऊ और दूसरे पक्ष के अब्दुल हसन की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। चोटहिल लोगों को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें