फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा होकर रायपुर थैलिया गांव जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना अंतर्गत रायपुर थैलिया गांव निवासी रत्नेश त्रिवेदी (30) पुत्र रामसंवारे निजी कार्य से सोमवार को जिला मुख्यालय गया था। वहां से नानपारा होते हुए घर को लौट रहा था।

जब वह कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार निजी बस ने रत्नेश को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रत्नेश हेलमेट लगाए था। लेकिन बस की टक्कर से हेलमेट दूर जा गिरा। बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।

आसपास के लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को चीनी मिल के निकट पकड़ लिया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें