फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाका बाईपास चौराहे के सर्विस लेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अयोध्या। नगर कोतवाली अंतर्गत नाका बाईपास के सर्विस लेन पर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार ननंद भौजाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दर्दनाक हादसे में एक युवक व तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चोरों एक बाइक पर ही सवार थे। सुल्तानपुर के शुकुल बाजार के गुड्डू व उसकी पत्नी उर्मिला अपने तीन वर्षीय बच्चे विकास अपनी ननद रुदौली की प्रिया के साथ अयोध्या एक मुंडन संस्कार में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान नगर कोतवाली अंतर्गत नाका बाईपास के बगल स्थित सर्विस लेन पर दोपहर करीब एक बजे एक ट्रक ने बाइक सवार चारों चारों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला व प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू व उसका 3 वर्षीय बेटा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज फतेहगंज विवेक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भाग रही ट्रक को साईं दाता के कुटिया के पास पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन, चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बताया घटना की सूचना घायल हुआ मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें