फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अदालत के आदेश ने बढ़ाई पंचायत चुनाव की सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। इससे जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की भागदौड़ भी तेज हो गई है। चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं, 1043 ग्राम पंचायतों के 25,50,331 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 10 जून 2026 को पूरा हो चुका है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार है। बुधवार को इलाहाबाद कोर्ट ने तीन माह में चुनाव कराने के आदेश दिया तो चुनावी हलचल में तेजी आ गई। बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारी सक्रिय दिखे और फाइलों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर पग बढ़ाते नजर आए। हालांकि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके शुक्ल का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए अदालत का आदेश भले ही आया हो लेकिन अभी शासन या राज्य निर्वाचन आयोग से इस संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
ब्लॉकवार मतदाता :
जरवल-174006, कैसरगंज 131416, हुजूरपुर-165538, फखरपुर-207112, तेजवापुर-178948, बलहा-188925, महसी-184469, शिवपुर-202141, मिहींपुरवा-262592, नवाबगंज-151231, चित्तौरा-196964, रिसिया-173374, पयागपुर-153187, विशेश्वरगंज-180428
विज्ञापन

1278 केंद्र और 3890 बूथ
अब होने वाले पंचायत चुनाव में 1278 मतदान केंद्रों के 3890 बूथों पर मतदान होगा। वहीं ग्राम पंचायतों की संख्या 1043, कुल गांवों के वार्डों की संख्या 13671, बीडीसी वार्ड 1561 और डीडीसी के 62 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें