बहराइच। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में होगा। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि बढ़ई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री, मोची, टोकरी बुनकर और धोबी ट्रेड के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एक फोटो और प्रधान या नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा सभासद द्वारा जारी पारंपरिक कारीगर होने के प्रमाण पत्र की छायाप्रति लानी होगी।