फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

208 शिक्षक पदों पर काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के 69 हजार पदों पर भर्ती का इंतजार अब खत्म हो गया। बुधवार से जीआईसी में 208 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन 174 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार रिक्त पदों के लिए निकाली गई शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 31 हजार 277 पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें बहराइच जिले को 208 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार से काउंसिलिंग शुरू हुई। जिसमें दो काउंटर बनाए गए थे। पहले दिन 174 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई है। ये प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें