फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव से मिटेगा भ्रष्टाचार

Fri, 24 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बैठक करते मंत्री मुकुट बिहारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुटबिहारी वर्मा ने शुक्रवार को कपड़ा कमेटी भवन में बैठक की, जिसमें आलाकमान के निर्देशों को बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने भाजपा नेताओं को थानों की राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं, भाजपा में घुसपैठियों की पहचान के लिए भी जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहकारिता में घुन की तरह लगे भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प भी दोहराया। 
विज्ञापन


छावनी बाजार स्थित कपड़ा कमेटी भवन में कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुटबिहारी वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीजेपी का केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व सुशासन को लेकर हर कदम पर चिंतित है। इसको देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भी थानों को चलाने की राजनीति से पूरी तरह दूर रहें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।

सपा और बसपा का झंडा लगाकर घूमने वाले नेताओं को भाजपा में कोई जगह नहीं दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सहकारी बैंकों व समितियों में भ्रष्टाचार चरम पर था। लेकिन भाजपा सरकार इसे पूरी तरह समाप्त कर देगी। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सहकारी समितियों को पुन: सक्रिय कर ग्रामीणों और किसानों को उनसे जोड़ने का प्रयास होगा। सहकारी बैंकों को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित इलाकों में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना पर भी जोर होगा, जिससे लोग रोजगार हासिल कर सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर की सफाई को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई है। इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अक्षयवरलाल गोंड, श्रीनाथ शुक्ला, पदमसेन चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, आनंद गोंड आदि मौजूद रहे। 

कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा मोहल्ला गुदड़ी स्थित अपने आवास से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डाक बंगला जा रहे थे। गुदड़ी चौराहे के निकट एक खंडहर के पास उनके काफिले में शामिल स्कॉर्ट के शीशे पर एक पत्थर लग गया, जिससे शीशा टूट गया। इस मामले में पथराव की अफवाह फैल गई। हालांकि कैबिनेट मंत्री ने पथराव की घटना को पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें