फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से खुदवाई लाश, पीएम को भेजी

Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
कब्र की खुदार्ई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत धर्मनगर छेदा गांव निवासी एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए दो दिन पूर्व मार डाला था। बिना मायके को सूचना दिए शव को दफना दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कहते हुए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सोमवार को डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से खोदवाकर रुपईडीहा और नवाबगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत धर्मनगर लीलापारा गांव निवासी यूनुस खां की बेटी मोबीना (25) को दो दिन पूर्व ससुरालियों ने दहेज के लिए मार डाला था। मौत की सूचना भी मायके को नहीं दी थी। आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता यूनुस ने नानपारा में दहेज हत्या की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।

जिलाधिकारी ने शव को खोदवाकर पोस्टमार्टम करवाने का आदेश दिया। उसी के तहत सोमवार को मजिस्ट्रेट तहसीलदार घनश्याम की मौजूदगी में नवाबगंज थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद व रुपईडीहा एसओ राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्र से निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि हत्या का केस पहले ही दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें