फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज सोमवार को तीन केंद्रों पर लगाई गई। जबकि छूटे कर्मचारियों का 15 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। कुल 285 कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज लगाई जाने थी जिसमें से 276 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं 2356 छूटे कर्मचारियों को टीका लगना था जिसमें से सिर्फ 743 लोगों ने ही वैक्सीन को डोज ली। इसके लिए नोडल अधिकारियों की देखरेख में सुबह से ही वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

16 जनवरी को जिन कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। उन्हें दूसरी डोज सोमवार को लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर, सीएचसी बलहा और जरवल में 285 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को जिले के 15 केंद्रों पर छूटे कोरोना योद्धा व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ ने बताया कि सुबह से ही सभी कर्मियों को टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया था। उप स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि पहली डोज ले चुके कर्मचारियों के लिए मेडिकल कॉलेज, मोतीपुर, फखरपुर, पयागपुर, चरदा, नानपारा, महसी, कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरी डोज की वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगा। जिसमें कोरोना योद्धा के अलावा, पंचायत, राजस्व, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व जवानों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें