फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नेपाली युवतियों को बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शादी का झांसा देकर दो नेपाली युवतियों को बेचने जा रहे मानव तस्करों को एसएसबी व देहात संस्था की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों मानव तस्करों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि दोनों युवतियों को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दो नेपाली युवक वहीं की दो युवतियों को शादी का झांसा देकर बेचने के लिए भारत-नेपाल सीमा पार करने की फिराक में हैं। इस पर संस्था ने एसएसबी से संपर्क साधकर नेपाल की ओर से आने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी। तभी दो युवतियों को भारत की ओर आते देख रोका गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा है। जहां वह शादी करेंगी। युवतियों से पूछताछ के बाद टीम ने रुपईडीहा बस स्टैंड पर खड़े दो मानव तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों अपना नाम सही नहीं बता रहे थे। कार्रवाई के लिए एसएसबी ने दोनों को नेपाल पुलिस को सौंपा है। जबकि दोनों युवतियों को सकुशल घर भेजने के लिए नेपाल की संस्था शांति समूह के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें