बहराइच। मेडिकल कालेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती संक्रमित की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई जिसमें 30 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 73 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एक्टिव केस की संख्या 363 हो गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा 3355 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
श्रावस्ती निवासी एक 45 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में चल रहा था। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 30 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 73 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। सभी ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। एक्टिव केस की संख्या 363 हो गई है। वहीं, अब तक 11309 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिलेभर में 3355 लोगों की कोरोना जांच की गई। उन्होंने बताया कि अब तक 519539 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से 518966 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 507657 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।