बहराइच। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में 115 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक, बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। शहर क्षेत्र के सर्वाधिक 46 संक्रमित शामिल हैं। जबकि महसी व नवाबगंज विकास खंड में नौ-नौ संक्रमित आए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 638 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। दूसरे दिन भी 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को 115 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सर्वाधिक शहर क्षेत्र के 46 संक्रमित शामिल हैं।
जबकि महसी व नवाबगंज ब्लाक में नौ-नौ संक्रमित मिले हैं। मिहींपुरवा में मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक, बाल रोग विशेषज्ञ समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इसके अलावा बलहा में आठ, चित्तौरा चार, जरवल पांच, हुजूरपुर एक, पयागपुर चार, शिवपुर पांच, विशेश्वरगंज सात, रिसिया तीन, फखरपुर एक तथा नानपारा में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल एक्टिव केस 638 पहुंच गई हैं। इनमें 488 लोग होम आईसोलेशन में हैं। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 4897 पहुंच गई है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने जिले भर में 1621 लोगों की कोरोना जांच की।