बहराइच। शहर निवासी दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 1533 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर निवासी दो लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी। दोनों की रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जिसमें दोनों संक्रमित निकले हैं। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 55 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 61 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि 1533 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूू नॉट जांच की गई। सीएमओ के मुताबिक, आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।