फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, किए गए होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव बताए गए। इनमें दो शहर व एक कैसरगंज का निवासी है। तीनों लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 1591 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर निवासी दो युवकों के अलावा कैसरगंज के लखनीदासपुर गांव निवासी युवक पॉजिटिव निकला है। सीएमओ ने बताया कि तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। 1591 लोगों की जांच की गई। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल ने बताया कि कैसरगंज विकास खंड के लखनीदासपुर गांव निवासी युवक 15 मार्च को ट्रेन से गुजरात से जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां पर टीम द्वारा जांच की गई। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें