बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने बृहस्पतिवार को पांच थानाध्यक्षों के कार्यप्रभार में फेरबदल किया हैकर दिया। तीन निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया। वहीं, महसी सीओ को चुनाव सेल की भी जिम्मेदारी एसपी ने सौंपी है।
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र को दरगाह से प्रभारी मोतीपुर, प्रेम पाल सिंह को क्राइम ब्रांच से कोतवाली देहात, राजेश कुमार को पुलिस लाइंस से प्रभारी कोतवाली मुर्तिहा, रूपईडीहा में तैनात निरीक्षक अपराध अमित तिवारी को दरगाह व देहात कोतवाल रहे ओपी चौहान को सुजौली थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि मोतीपुर थानाध्यक्ष रहे अशोक सिंह, मूर्तिहा कोतवाल रहे सुबोध कुमार व सुजौली थानाध्यक्ष रहे विनय कुमार सरोज का गैर जनपद स्थानांतरण होने केे बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया। एसपी ने बताया कि महसी सीओ कमलेश सिंह को चुनाव सेल की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।