फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर रहें सावधान, लापरवाही पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
18 बीएचआर 09 - एडवायजरी - बहराइच के चौक बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मुंबई, केरल समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस पांव फिर से पसारने लगा है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों से मास्क लगाकर दो गज की दूरी बरकरार रखने की अपील लगातार कर रहे है। होली को देखते हुए लोग कमाकर दूसरे राज्यों से अपने घर आना शुरू हो गए है। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही व्यवधान पैदा कर सकती है। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर जायजा लिया। यहां लोग कोरोना को लेकर बेफिक्र नजर आए। न चेहरों पर मास्क था और न दूरी।
विज्ञापन

यहां पर लखनऊ से दिनभर बस आती जाती रहती है। लगभग चार हजार यात्री रोजाना आते-जाते रहते है। राजधानी से आने वाले बसों में मुंबई, दिल्ली व अन्य राज्यों से आने वाले लोग आते है। यहां पर न तो कोई जांच की जा रही है और न ही थर्मल स्कैनिंग। यह लापरवाही जिलेवासियों के होली के रंग में व्यवधान पैदा कर सकती है।
जिला अस्पताल में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व पड़ोसी देश नेपाल के भी मरीज इलाज कराने के लिए आते है, लेकिन यहां पर सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती रही। इलाज कराने से लेकर दवाई लेने तक लोग जमकर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। लोगों के अंदर बढ़ रहे कोरोना वायरस का कोई खौफ नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

शहर का मुख्य बाजार घंटाघर चौक है। यहां पर सुबह से लेकर देर रात तक जमकर खरीददारी की जाती है। लोग यहां पर बेहिचक खरीददारी करते हुए नजर आए। लोगों के चेहरे से मास्क गायब रहा। किसी के अंदर बढ़ रहे कोरोना के मरीज को लेकर कोई चिंता नही झलक रही थी। लापरवाही करते हुए लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के खरीददारी करतेे रहे।
बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केरल, महराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए निर्देश दिए गए है। लोगों से अपील भी की गई है कि अगर कोई बिना जांच के अपने घर में चला जाता है तो उसकी सूचना जरूर दें।
विज्ञापन

डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें