बहराइच। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिले के जनसेवा केंद्र के संचालकों की बैठक हुई। इस दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में जनसेवा केंद्र के संचालक सहयोग करें, जिससे लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसका लाभ ग्रामीण उठा सकें।
विकास भवन सभागार में आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने की। समीक्षा में जिले के जनसेवा केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए पीडी ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं को संचालित करने के लिए क्षेत्र के संचालक रुचि लें। जिससे आयुष्मान गोल्डन कार्य बनाने में पूरा सहयोग हो सके। गोल्डन कार्य बनने से गरीबों को इलाज में सुविधा मिल सकेगी।
जिला प्रबंधक निशांत सिंह व अवनीश पांडेय ने केंद्र संचालकों की समस्याएं जानी। जिला समन्वयक विशाल सिंह ने कहा कि केंद्र पर आने वाले लोगों के कार्ड संचालक अवश्य बनाएं। इस मौके पर धर्मेंद्रकांत श्रीवास्तव, इतलेश कुमार, कलीम अहमद, कमाल अख्तर, सरफराज, अजय गुप्ता, वेदप्रकाश, मुकेश वर्मा, अनुपम मिश्रा, कृष्णकुमार सिंह, आशीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।