फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का विवादित बयान : मुसलमान ही होते आतंकी

विज्ञापन
महसी के रमपुरवा मैदान में जनसभा को संबोधित करते कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मंच पर योगी के पहुंचने से पहले कैसरगंज सांसद एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खूब दहाड़ लगाई। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विवादित बयानबाजी तक कर डाली। उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए यहां तक कह डाला कि एक बार जनता ने भाजपा को फिर से जनादेश दे दिया तो अखिलेश यादव अल्लाह-अल्लाह चिल्लाने लगेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नहीं बन रहा, बल्कि आपके जनादेश से बन रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें आतंकवादी करार देने में कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं सभी मुसलमानों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन यह सत्य है कि जितने आतंकवादी हैं वह मुसलमान ही हैं। कहा कि आजादी के बाद जिन्ना तना और मूल ले गए, लेकिन जड़ देश में ही छोड़ गए। जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है।
उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में जब सपा की सरकार थी तब केंद्र सरकार ने दो रुपये यूनिट बिजली देने को कहा था। लेकिन अखिलेश ने केंद्र सरकार से बिजली न लेकर निजी कंपनियों से सात रुपये यूनिट बिजली ली। इसीलिए उस समय चार घंटे बिजली आती थी। अब हमारी सरकार केंद्र से बिजली खरीदती है, इसीलिए 20 घंटे बिजली आ रही है। अगर हमारी बात में दम न हो तो अखिलेश से जाकर कह देना कि हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें