फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप गेट का जून में पूरा हो जाएगा निर्माण

Tue, 06 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर निर्माणाधीन इंडो नेपाल फ्रेंडशिप गेट। 
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो-मैन्स लैंड के निकट भारतीय सीमा पर इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप गेट का निर्माण तेजी से जारी है। यह गेट न केवल भारतीय सीमा की पहचान को स्पष्ट करेगा, बल्कि आने वाले विदेशी पर्यटकों और यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश का भी काम करेगा। निर्माण कार्य मई या जून तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

नेपाल सरकार द्वारा पहले ही अपनी सीमा पर एक भव्य गेट का निर्माण किया जा चुका है, जो सीमा की स्पष्ट पहचान कराता है। अब भारत सरकार भी इसी तर्ज पर सीमा को व्यवस्थित और सुंदरीकरण करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस गेट को भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक माना जा रहा है।
गेट का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग-927 पर हो रहा है। इसके बन जाने से सीमा पर अवैध या अनजाने प्रवेश की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और पर्यटकों को सीमा के बारे में स्पष्ट जानकारी भी मिल सकेगी। साथ ही, यह गेट सीमा क्षेत्र के विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने बताया कि यह गेट दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें